बेंगलूरु. लॉकडाउन के दौरान जहां राज्य सरकार के आय के प्रमुख स्रोत परिवहन, मुद्रांक एवं पंजीकरण विभाग के राजस्व में गिरावट आई है, आबकारी विभाग एकमात्र ऐसा विभाग है जिसकी कमाई बरकरार है। इस विभाग पर कोरोना महामारी का कोई असर नहीं दिख रहा है। लॉकडाउन के बावजूद शराब कि बिक्री यथावत होने के कारण आबकारी विभाग के राजस्व संग्रहण पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं हुआ है।
सूत्रों के अनुसार राज्य में प्रति दिन 1.6 लाख बॉक्स शराब बेची जा रही है।