16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भालू के हमले में घायल किसान अस्पताल में भर्ती

चिकित्सकों के अनुसार उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। उपचार जारी है। घटना की सूचना पर वन और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Bear Attack

कर्नाटक Karnataka के बेलगावी जिले के कनकुंबी गांव के पास बुधवार को जंगल में एक भालू Bear ने एक किसान पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं। यह घटना तब घटी जब दशरथ (60) अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल के किनारे गए थे। चिकित्सकों के अनुसार उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। उपचार जारी है। घटना की सूचना पर वन और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

बीबीपी के तेंदुए की मौत

बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (बीबीपी) के तेंदुए Leopard संजय की बुधवार को मौत हो गई। उसे करीब 16 वर्ष पहले एच. डी. कोटे, मैसूर डिवीजन से बचाया गया था। आम तौर पर, बड़ी बिल्लियां जंगल में 10-12 साल तक जीवित रहती हैं। लेकिन, संजय बीबीपी में 16 वर्ष तक जीवित रहा।

संजय उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहा था। वह मंगलवार को अचानक बेहद सुस्त पड़ गया। उसे पेरिबिलियरी सिस्टिक लिवर और हेपेटाइटिस सहित कई अन्य बीमारियां थीं। कई अंगों के फेल होने के कारण बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। आंत के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।