8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला शिक्षक ने स्कूल में आत्महत्या की

युवती की संदिग्ध हालात में मौत
less than 1 minute read
Google source verification
sucide

महिला शिक्षक ने स्कूल में आत्महत्या की

बेंगलूरु. गंगाम्मनगुडी पुलिस थानांतर्गत एक महिला शिक्षक ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान चेन्नई की सुमती (43) के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार सुमती कम्मागोंडानाहल्ली स्थित एक निजी हाईस्कूल में शिक्षक थी। सुमती स्कूल के पहले माले पर एक कमरे में गई थी। फिर वापस नहीं आई और उसने कमरे में ही रहने का फैसला लिया । बुधवार को स्कूल की छुट्टी थी। गुरुवार सुबह छात्र सकूल आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रों ने खिड़की से देखा तो सुमती का शव पंखे से झूलता दिखा। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

फंदे से झूलता मिला शव
बैटरायनपुर इलाके में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को चिकबल्लापुर जिले में बागेपल्ली की रहने वाली रोजा (18) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। पुलिस के अनुसार रोजा ने एक युवक बाबा जान से अंतरजातीय विवाह किया था। उसने परिवार के विरोध के बावजूद घर से भाग कर शादी की थी। दंपती बैटरायनपुर के एक किराए के मकान में रहता था। उसका पति एक निजी होटल का कर्मचारी है। बुधवार को मीलाद होने के कारण रोजा ने पति के मित्र श्रीनिवास को कुछ चीजें लाने को कहा था। श्रीनिवास खरीदारी कर रोजा के घर पहुुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। श्रीनिवास ने पुलिस को सूचना दे दी। कोडिगेहल्ली पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो रोजा का शव मिला। पुलिस रोजा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रोजा की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है।