28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिष्ठा महोत्सव तैयारियां अंतिम चरण में

वीर तेजाजी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट, यलहंका की ओर से नव निर्मित समाज के आराध्य तेजेश्वर महादेव के शिखरबद्ध मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Anis Nisar Hameed

•

Updated: 10 Feb 2020, 9:54 PM IST

प्रतिष्ठा महोत्सव तैयारियां अंतिम चरण में

प्रतिष्ठा महोत्सव तैयारियां अंतिम चरण में

बेंगलूरु. वीर तेजाजी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट, यलहंका की ओर से नव निर्मित समाज के आराध्य तेजेश्वर महादेव के शिखरबद्ध मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए यलहंका क्षेत्र के श्रीनिवासपुरा में लगभग एक लाख वर्गफीट फीट में भव्य तेजेश्वर नगरी का निर्माण किया जा रहा है। नगरी में पास में विशाल भोजन मंडप का कार्य भी प्रगति पर है।

सुरेन्द्रदास के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में देश भर से जाट समाज के लोग हिस्सा लेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष कालुराम कटाणिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान पूरे पंडालों की सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। इसके अलावा अस्थाई तौर पर प्राथमिक उपचार केन्द्र का भी निर्माण किया जा रहा है। तेजेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के दयालराम डगेर ने बताया कि ग्राउण्ड में भव्य पंडालों को ३ भागों में बांटा गया है। जिसमें ४० हजार वर्गफीट में मुख्य तेजेश्वर नगरी होगी जिसमें प्रतिष्ठा महोत्सव संबंधित भजन संध्याएं एवं अन्य मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ३० हजार वर्गफीट में ट्रस्ट कार्यालय, पूछताछ कार्यालय, कंट्रोल रुम आदि बनाए गए हैं। इसके अलावा २० हजार वर्गफीट में भोजनशाला बनाई जा रही है। सचिव मांगीलाल जाणी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।
कलात्मक मंदिर का निर्माण
यहलंका क्षेत्र के कोगिलु मैन रोड़ में ट्रस्ट की ओर से समाज के २००० से अधिक वर्गफीट पर मंदिर निर्माण किया गया है। मंदिर में मुख्य गंभारे में शंकर भगवान की मूर्ति स्थापित होगी। इसके अलावा सत्यवादी वीर तेजाजी, लोकदेवता बाबा रामदेव, सर्व सिद्धिदायक विनायक, हनुमान, एवं माता की मूर्तियां स्थापित होंगी। इसके अलावा बाहर की तरफ भैरु एवं शीतला माता का भी मंदिर बनाया जाएगा।

बहुपयोगी भवन का निर्माण
मंदिर के समीप ही लगभग ५ हजार वर्गफीट में चार मंजिली बहुपयोगी भवन का निर्माण किया गया है।
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भवन के उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधान सरदारराम भाडिय़ा, उप प्रधान चेतनराम कालीराणा, उपाध्यक्ष पुसाराम खोड, कोषाध्यक्ष पेमाराम जाजड़ा, सह कोषाध्यक्ष नेमाराम सैल, सह सचिव श्यामलाल सैल, भुण्डाराम रिणवा सहित संपूर्ण कार्यकारिणी, नवयुवक मंडल, महिला मंडल, गैर मंडल एवं विभिन्न समितियां के सदस्य दिन रात कार्य में लगे हैं।