15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीबीएमपी के 225 वार्डों की अंतिम अधिसूचना जारी, अदालत में चुनौती देंगे भाजपा नेता

तीन साल से नहीं हुए हैं शहर में स्थानीय निकाय के चुनाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Nikesh Kumar Dewangan

•

Updated: 26 Sep 2023, 7:17 PM IST

बीबीएमपी के 225 वार्डों की अंतिम अधिसूचना जारी, अदालत में चुनौती देंगे भाजपा नेता

बीबीएमपी के 225 वार्डों की अंतिम अधिसूचना जारी, अदालत में चुनौती देंगे भाजपा नेता

Karnataka सरकार ने सोमवार को बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (भाजपा) क्षेत्र में नए परिसीमन 225 वार्डों की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। तीन साल से शहर में स्थानीय निकाय के चुनाव नहीं हुए हैं। नए परिसीमन की अधिसूचना को विलंबित चुनाव कराने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है मगर भाजपा के कई नेताओं ने आपत्तियों का निस्तारण नहीं किए जाने के कारण इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही है। पहले भी अदालत में चुनौती दिए जाने के कारण परिसीमन की प्रक्रिया नए सिरे से की गई।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि परिसीमन अवैज्ञानिक तरीके से सत्तारूढ़ दल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। ऐसा ही आरोप पहले विपक्ष में रही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के समय अधिसूचित परिसीमन को लेकर लगाया था।

वरिष्ठ मंत्री और शहर से कांग्रेस के विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप दिसंबर 2023 में चुनाव कराएगी। उन्होंने कहा कि अदालत ने पहले ही परिसीमन प्रक्रिया को फिर से करने के लिए 12 सप्ताह की समय सीमा तय की थी। राज्य सरकार ने समय सीमा का पालन किया है। शहरी विकास विभाग (यूडीडी) ने 18 अगस्त को 225 वार्डों की मसौदा अधिसूचना जारी कर जनता को आपत्तियां दर्ज करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। विभाग को 3000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुईं। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने पिछली अंतिम अधिसूचना को वापस ले लिया था जो तत्कालीन भाजपा सरकार की ओर जारी की गई थी जिसमें 245 वार्डों का परिसीमन किया गया था। वापसी के बाद नई सरकार ने वार्डों की संख्या घटाकर 225 कर दी और बाद में मसौदा अधिसूचना जारी की। नया परिसीमन 2011 की जनसंख्या जनगणना और 37,000 लोग प्रति वार्ड के औसत आकार के आधार पर किया गया था।