14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गठबंधन सरकार के राज में वित्तीय स्थिति और बिगड़ी: येड्डि

उन्होंने शनिवार को शिवमोग्गा में कहा कि पिछली सिद्धरामय्या के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने वित्तीय नीति के संबंध में अनेक गलत निर्णय किए

2 min read
Google source verification
yeddy

गठबंधन सरकार के राज में वित्तीय स्थिति और बिगड़ी: येड्डि

बेंगलूरु. विधानसभा में विपक्ष के नेता बी.एस. येड्डियूरप्पा ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार के राज में राज्य की वित्तीय स्थिति पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में और अधिक बदतर हो गई है।

उन्होंने शनिवार को शिवमोग्गा में कहा कि पिछली सिद्धरामय्या के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने वित्तीय नीति के संबंध में अनेक गलत निर्णय किए और यह सिलसिला इस गठबंधन सरकार में भी बदस्तूर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भारी कर्ज लिया जिसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पचा नहीं पा रही थी वहीं कुमारस्वामी भी राज्य को निरंतर राज्य की वित्तीय स्थिति को संकट में डालने का काम कर रहे हैं।

पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे सिद्धरामय्या ने राज्य पर कुल 2 लाख 86 हजार 476 करोड़ रुपए तक का कर्ज लाद दिया। कुमारस्वामी ने इसे बढ़ाकर 2 लाख 96 हजार229 करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को सत्ता में आए दो माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार टेकऑफ ही नहीं कर पाई है जिसकी वजह से तमाम विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। अब तक जिला प्रभारी मंत्रियों की नियुक्तयां नहीं हो पाई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के बिल बकाया हैं, जिस वजह से निर्माण कार्य ठप पड़ गए हैं। उन्होंने सरकार से राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।


आम चुनाव में भाजपा जीतेगी
येड्डियूरप्पा न कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में हासिल किया गया विश्वासमत के परिणाम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम की परछाई है। उन्होंने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपानीत राजग ने 325 वोटों से विश्वासमत जीता है और 2019 के चुनाव में भी राजग इतनी ही सीटों से चुनाव जीतेगा।

यहां तक कि 2019 के चुनाव प्रचार का तरीका व मुद्दे भी समान बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सकारात्मक एजेंडा तथा विपक्षी दलों को नकारात्मक एजेंडे के बीच चुनावी संघर्ष होगा। मोदी सरकार की शानदार उपलब्धियों की लहर पर सवार होकर बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।