
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, आर.आर नगर की ओर से दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने स्वागत किया। केन्द्र निर्देशित मिलेट धान्य से बने व्यंजन एवं पारंपरिक लोक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहा बैद ने मिलेट धान्य की महत्ता से अवगत कराया। पाक कला में संतोष दुगड ने प्रथम, अनु कोठारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक परिधान प्रतियोगिता में बिहारी युगल सपना तातेङ, निधि दुगड़ प्रथम रहे एवं द्वितीय रहे आसामी युगल रुचिका पटावरी, मणि चौरडिया। अभातेममं की ओर से संचालित तत्त्वज्ञान परीक्षा के भाग 4 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त वंदना भंसाली का सम्मान किया गया। मंडल ने राजस्थानी लोक नृत्य एवं हास्य नाटिका की प्रस्तुति दी।
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में सोनू सुराणा प्रथम, अनु कोठारी द्वितीय रहीं। सीमा भंसाली, निधि नाहटा एवं अभिनेत्री चंदना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनका परिचय दीपिका देरासरिया, पूजा चौरड़िया एवं रुचिका पटावरी ने दिया। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका आशा लोढ़ा एवं सहसंयोजिका कविता सुराणा ने संचालन किया। विजयनगर महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू गादिया एवं सुमित्रा बरडिया सहित अन्य की उपस्थिति रही। आभार मंत्री पदमा महेर ने व्यक्त किया।
Published on:
09 Nov 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
