7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तरप्रदेश सेवा मंडल की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरण

जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भी मुहैया कराई

less than 1 minute read
Google source verification
उत्तरप्रदेश सेवा मंडल की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरण

उत्तरप्रदेश सेवा मंडल की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरण

बेंगलूरु. प्रवासी उत्तरप्रदेश वासियों की संस्था उत्तर प्रदेश सेवा मंडल, बेंगलूरु 3 अप्रेल से प्रतिदिन शहर के विभिन्न इलाकों में बेघर-बेसहारा गरीब परिवारों, मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों को भोजन के पैकेट व पीने का पानी बांट रहा है।

सचिव योगेश मित्तल ने बताया कि विगत 28 दिनों से मंडल की ओर से रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब1000 भोजन पैकेट का वितरण किए जा रहे हैं। भोजन वितरण का यह कार्यक्रम लॉकडाउन खत्म होने तक जारी रहेगा। मंडल के अध्यक्ष एन. के. गुप्ता के नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्य हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचते हैं और लोगों को भोजन के पैकेट व पीने के पानी की बोतल बांटते हैं।

इसके साथ ही मंडल की ओर से कई जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भी मुहैया कराई गई है। अब तक शहर के बैयप्पनहल्ली, दासरहल्ली, हेब्बाल, मरियप्पनहल्ली, रोचाहल्ली, कल्याणनगर, बेगूर आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में मंडल की ओर से भोजन वितरण किया गया है।