
दो से 66 वर्ष के 31 हाथियों के घर पर वन विभाग की विशेष नजर
- दुबारे उप वन संरक्षक रंजन ने बताया कि हाथियों के लिए चारे की कमी नहीं है
कोडुगू. कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर वन विभाग ने कोडुगू जिले के दुबारे हाथी शिविर (Dubare Elephant camp) में निगरानी बढ़ा दी है। यह शिविर दो से 66 वर्ष के 31 हाथियों का घर है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दवाएं संग्रहित की गई हैं।
दशहर महोत्सव का हिस्सा रह चुके हाथी विक्रम, हर्षा, धनंजय, कोवेरी, गोपी, प्रशांत और विजय भी इसी शिविर में हैं। दुबारे उप वन संरक्षक रंजन ने बताया कि हाथियों के लिए चारे की कमी नहीं है। महावत और परिजनों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया है। हाथियों के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मार्च से ही शिविर में पर्यटकों का प्रदेश वर्जित है। साथ ही महावतों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा गया है। वन लॉजों को भी पर्यटकों को लिए बंद कर दिया गया है।
Published on:
13 Apr 2020 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
