5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज का निधन

मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने अपनी शोक-संवेदना प्रकट की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 9 Mar 2020, 1:12 AM IST

कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज का निधन

hansraj bhardwaj

बेंगलूरु . कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का रविवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। भारद्वाज ने रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भारद्वाज कर्नाटक और केरल के पूर्व राज्यपाल रहे। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। भारद्वाज का सोमवार को दिल्ली निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। हंसराज भारद्वाज राज्यसभा सांसद के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज के निधन पर मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा सहित राज्य के कई नेताओं ने अपनी शोक-संवेदना प्रकट की। येडियूरप्पा ने कहा कि उनकी मृत्यु से देश ने एक कुशल कानूनविद और अच्छा राजनीतिज्ञ खो दिया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारद्वाज के कार्यकाल के दौरान कर्नाटक में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह सत्ता संघर्ष की अनैतिक प्रथाओं के खिलाफ सख्त थे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भारद्वाज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक