
बेंगलूरु. कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रोफेसर मुमताज अली खान (94)का सोमवार को बढ़ती उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण उनके बेंगलूरु स्थित निवास पर निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी व पुत्री हैं।
खान वर्ष 2008 में बीएस येडियूरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री थे। खान की पहचान मृदुभाषी व विनम्र व्यक्ति के रूप में थी। वे कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उनका परिवार एक गैर मान्यता प्राप्त प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल चलाता है।
वर्ष 2013 में नरेन्द्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
सीएम ने जताया शोक
खान के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने कहा है कि उन्होंने अपना एक मित्र और कर्नाटक ने एक सरल और नेकदिल राजनेता खो दिया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कटील सहित कई भाजपा नेताओं व मंत्रियों ने खान के निधन पर शोक जताया है।
Published on:
07 Jun 2021 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
