30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार शिकारी गिरफ्तार, कई गन, कारतूस जब्त

पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
arrest_7.jpg

बेंगलूरु. चित्रदुर्ग जिले की पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर सात शिकारियों को गिरफ्तार कर अत्याधुनिक हथियार और तीन वाहन जब्त किए। गिरफ्तार शिकारियों के नाम शिवमोग्गा के ईश्वर धनवा , बेंगलूरु के धुवन , प्रताप , रत्नास्वामी , सहादेव, विनोद और 17 साल का एक किशोर हैं।

आरोपियोंं से बरामद चीजों में टेलिस्कोपिक साइफर गन, एयर गन, पाइन्ट22 पिस्तौल और एक गन, 50 से अधिक कॉट्रिज्स, कारतूस और अन्य चीजें अमेरिका और स्वीडन में बनी हैं। आरोपियों ने तीन वाहन अपग्रेड किए था। अंधेरे मेंं जानवर तलाशने के लिए हाइमास्ट सर्च लाइट्स भी लगाई थीं। जब्त किए गए आधुनिक शस्त्र, वाहन और अन्य चीजें देख कर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी दंग रह गए थे।

बताया गया है कि ईश्वर धनवा शिवमोग्गा के किसान प्रफुल्लचन्द्र का बेटा है। प्रफुल्ला चन्द्र ने ईश्वर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग का खिलाड़ी बनाने के लिए विदेश में भी प्रशिक्षण दिलाया था। इसके लिए उसे कई कीमती विदेशी गन दिलवाई थीं।

आरोपी गौडनाहल्ली के एक फार्म हाउस में ठहरे थे

जांच से पता चला है कि आरोपी हिरियूर तहसील के गौडनगल्ली, दिंडावारा, माविना मडू, पिलाली और हुलियारु के जंगलों में घूमे थे। जंगल में जब्त वाहनों के टायरों के निशान मिले हैं।

सभी आरोपी गौडनाहल्ली के एक फार्म हाउस में ठहरे थे। फार्म हाउस पर छापा मार कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अभी तक जानवरों का शिकार किया है या नहीं, इसकी जांच जारी है। हिरियूर के पुलिस निरीक्षक राघवेन्द्र, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रघुराम और हिरियूर संभीग के वन संरक्षणाधिकारी हर्ष कुमार ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Story Loader