19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार ट्रेनें एक अगस्त तक रद्द

एक दर्जन आंशिक रद्द

less than 1 minute read
Google source verification
चार ट्रेनें एक अगस्त तक रद्द

चार ट्रेनें एक अगस्त तक रद्द

बेेंगलूरु. हुब्बल्ली रेल मंडल के ब्रैगेंजा घाट खंड में कैसल रॉक और करंजोल स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण गोवा और कर्नाटक रेल सेवाओं का परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे ने चार ट्रेनें एक अगस्त तक पूरी तरह रद्द की है जबकि एक दर्जन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

रेलवे के अनुसार 31 जुलाई को ट्रेन संख्या 17315 वास्को डी गामा-वेलंकनी एक्सप्रेस और 1 अगस्त को ट्रेन संख्या 17316 वेलंकनी-वास्को डी गामा एक्सप्रेस रद्द की गई है। वहीं 31 जुलाई और 1 अगस्त को ट्रेन संख्या 17310/ 17309 वास्को डी गामा-यशवंतपुर-वास्को डी गामा एक्सप्रेस रद्द की गई है।

ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12779 वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 18047 शालीमार - वास्को डी गामा एक्सप्रेस, 17603/18047 काचीगुडा-वास्को डी गामा स्लिप कोच, 18048 वास्को डी गामा - शालीमार एक्सप्रेस, 17604/18048 वास्को डी गामा-काचीगुडा स्लिप कोच, 17333 मिरज-कैसल रॉक एक्सप्रेस, 17334 कैसल रॉक-मिरज एक्सप्रेस, 12780 हजरत निज़ामुद्दीन-वास्को डी गामा एक्सप्रेस, 12779 वास्को डी गामा - हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस आंशिक रद्द की गई है।