5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में दीवारों पर लिखे गए ‘फ्री कश्मीर’ और मोदी विरोधी नारे

बेंगलूरु और कलबुर्गी में लिखे गए आपत्तिजनक नारे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 2 Mar 2020, 5:41 PM IST

कर्नाटक में दीवारों पर लिखे गए ‘फ्री कश्मीर’ और मोदी विरोधी नारे

Free Kashmir Slogan in Bengaluru

बेंगलूरु. अज्ञात शरारतीतत्वों ने बेंगलूरु में दीवारों पर फ्री कश्मीर का नारा लिख दिया जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक नारों पर पेंट करवा दिया। आपत्तिजनक नारे लिखने वाले कौन लोग या संगठन हैं इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

बेंगलूरु के डीसीपी (पूर्व) डॉ शरणप्पा एसडी ने कहा कि शहर के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन एन्क्लेव के पास एक दीवार पर फ्री कश्मीर के नारे लिखे मिले हैं। आपत्तिजनक लेखन को लेकर पुलिस ने कर्नाटक ओपन प्लेसेज (विरुपण रोकथाम का अधिनियम) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है।

वहीं रविवार को कर्नाटक के तेलंगाणा से लगते सीमावर्ती जिले कलबुर्गी में अज्ञात शरारती तत्वों ने यहां एक व्यस्त इलाके में स्थित मकान की दीवार पर पाक समर्थक नारे लिख दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके सात गुंबज में जिस मकान के बाहर नारे लिखे गए वह कृष्णाराव हुगरगुंडगी का है। अज्ञात लोगों ने मकान की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कई आपत्तिजनक बातें और अपशब्द लिखे गए हैं।

पुलिस को अंदेशा है कि यह हरकत शनिवार को आधी रात के बाद कभी की गई। हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और नारेबाजी को पूरी तरह मिटवा दिया। चौकी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक