
गणगौर महोत्सव का समापन कल
बेंगलुरु। शांतिनगर संस्कार महिला मंडल की ओर से शनिवार को मैसुरू में कावेरी नदी किनारे गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की उषा डाणी, कौशल्या अग्रवाल, सावित्री, अंजू, सुनीता, उमा आदि ने गणगौर के गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
उषा डाणी ने बताया कि सोमवार को अपराहन 3:30 से 7:00 के बीच गणगौर का समापन कार्यक्रम शांतिनगर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शांतिनगर में लक्ष्मी रोड से ईसर गणगौर की सवारी शुरू होगी जो बसप्पा रोड तक जाएगी। वहां पर गीत नृत्य की प्रस्तुति के साथ गणगौर उत्सव का समापन होगा।
गणगौर के सिंजारे का आयोजन
बेंगलूरु. माहेश्वरी परिवार राजराजेश्वरी नगर की महिलाओं ने गणगौर उत्सव के उपलक्ष में गणगौर के सिंजारे का आयोजन किया। इसमें 57 महिलाओं ने भाग लिया। शोभा लखोटिया ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। महिलाओं ने ईसर एवं गणगौर माता के गीत गाए। इस अवसर पर अनीता मूंदड़ा, वृंदा मूंदड़ा, शोभा लखोटिया एवं रश्मि लखोटिया भी मौजूद थीं। ललिता बाहेती, श्रेया बाहेती, गीता सोनी, नेहा सोनी, छवि माहेश्वरी, स्तुति माहेश्वरी एवं बेलगावी की नीता माहेश्वरी ने गणगौर पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुति दी। श्रेया बाहेती, सपना भूतड़ा ने विभिन्न प्रकार के गेम्स आयोजित किए। नेहा सोनी ने कैरम बोर्ड के ऊपर रंगोली से चित्र बनाया। सविता डागा ने साज-सज्जा की व्यवस्था की। शोभा लखोटिया ने आभार जताया।
Published on:
19 Mar 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
