5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : नम्मा मेट्रो फेज 2 पर इसी साल चलने लगेगी मेट्रो

येलचन्नहल्ली-अंजनापुर और मैसूरु रोड- केंगेरी खंड पर निर्माण कार्य अंतिम दौर में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 21 Feb 2020, 5:43 PM IST

खुशखबरी : नम्मा मेट्रो फेज 2 पर इसी साल चलने लगेगी मेट्रो

namma metro

बेंगलूरु. यातायता समस्या से जूझते बेंगलूरुवासियों को इस वर्ष नम्मा मेट्रो से बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। बेंगलूरु मेट्रो रेल निगम (बीएमआरसीएल) फेज-२ की दो लाइनों पर इस वर्ष वाणिज्यिक परिचालन के शुरू कर सकता है।

सूत्रों की मानें तो फेज-२ के तहत ग्रीन लाइन की विस्तारित येलचन्नहल्ली-अंजनापुरा खंड यानी रीच ४बी पर अगस्त २०२० से मेट्रो सेवाएं शुरू हो सकती हैं। दरअसल नम्मा मेट्रो ने हाल ही में येलचन्नहल्ली-अंजनापुर मेट्रो लाइन के नीचे नालियों और फुटपाथों को विकसित करने का जिम्मा एक कंपनी को सौंपा है। १०.९१ करोड़ रुपए की लागत से पूरे खंड में मेट्रो निर्माण के कारण टूटी नालियों और फुटपाथों को विकसित किया जा रहा है। इस निर्माण के श्ुारु होने का मतलब है कि अब सिविल कार्य का अधिकांश काम पूरा हो चुका है।

जानकारों का कहना है कि मेट्रो खंड के नीचे नालियां और फुटपाथ विकसित करना और लाइन पर केबल बिछाना परियोजना का अंतिम हिस्सा होता है। रीच ४बी पर बीएमआरसीएल की ओर से किए जा रहे इन कामों से स्पष्ट है कि परियोजना का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। अगर सबकुछ योजनाबद्ध रहा तो अगस्त २०२० से मेट्रो दौडऩे लगेगी। हालांकि यात्री सेवाओं के पहले परीक्षण परिचालन और उसके बाद सुरक्षा एवं संरक्षा प्रमाण लेना होगा।

मैसूरु रोड- केंगेरी लाइन अंतिम चरण में
पर्पल लाइन पर विस्तारित मैसूरु रोड- केंगेरी लाइन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। नम्मा मेट्रो की योजना इस खंड पर नवंबर २०२० तक मेट्रो सेवाएं शुरू करने की है।

हाल ही में बीएमआरसीएल ने इस लाइन पर केंगेरी के समीप एलिवेटेड चलघट्टा यार्ड और डिपो-कम-वर्कशॉप के लिए विस्तृत डिजाइन तैयार करने का काम एसटीयूपी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 4.47 करोड़ रुपये की लागत से सौंपा है। बीएमआरसीएल यहां एक नया स्टेशन और एक बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधा स्थापित करने की योजना बना रहा है।

मैसूरु, मंड्या, रामनगरा, चन्नपटण, बिड़दी आदि से आने वाली बसों का ठहराव चलघट्टा बहु-स्तरीय पार्किंग में होगा और यात्री आगे की यात्रा मेट्रो से कर सकेंगे। साथ ही रेलवे की केंगेरी-वाइटफील्ड उपनगरीय रेल सेवा भी यहीं जुड़ेगी जिससे चलघट्टा एकीकृत परिवहन केंद्र बन जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक