25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामायिक श्रावक की उत्तम साधना

ध्वी मंजूरेखा ने कहा कि श्रावक के बारह व्रतों में सामायिक नौवां व्रत है।

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

सामायिक श्रावक की उत्तम साधना

बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद की ओर से तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में सामायिक साधक कार्यशाला आयोजत की गई।

साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि सामायिक वह धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें 48 मिनट के लिए गृहस्थ जीवन के सभी कार्यों का प्रत्याख्यान कर आराधक मात्र आध्यात्मिक आराधना के लिए समर्पित हो जाता है।

सामायिक श्रावक की उत्तम साधना है। साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि श्रावक के बारह व्रतों में सामायिक नौवां व्रत है। साध्वी मंजूरेखा, साध्वी उदित प्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा, साध्वी चेलनाश्री ने सामायिक पर गीत तथा तेयुप सदस्यो ंने गीत का संगान किया।

नवनीत मुथा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया ने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में साध्वी ने त्रिपदी वंदना, जप व ध्यान के प्रयोग करवाए। प्रारंभ में रोहित कोठारी के नेतृत्व में प्रज्ञा संगीत सुधा ने विजय गीत का संगान किया।

गौतम मांडेत ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तेयुप अध्यक्ष सुनील बाबेल ने स्वागत किया। संयोजक सुरेश संचेती ने धन्यवाद दिया। संचालन मंत्री ललित सेठिया ने किया। तेयुप कोषाध्यक्ष उमेश बरडिय़ा, किशोर मंडल सदस्य आदि उपस्थित थे।