13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रश्नोत्तरी में हनुमंत नगर महिला मंडल प्रथम

जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में महावीर धर्मशाला में जयधुरन्धर मुनि के सान्निध्य में समणी श्रीनिधि, श्रुतनिधि के निर्देशन में आचार्य भूधर जयंती व स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी साधु वंदना पर आधारित ‘खुली किताब वीडियो प्रश्नोत्तरी’ का आयोजन हुआ।

2 min read
Google source verification
प्रश्नोत्तरी में हनुमंत नगर महिला मंडल प्रथम

प्रश्नोत्तरी में हनुमंत नगर महिला मंडल प्रथम

बेंगलूरु. जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में महावीर धर्मशाला में जयधुरन्धर मुनि के सान्निध्य में समणी श्रीनिधि, श्रुतनिधि के निर्देशन में आचार्य भूधर जयंती व स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी साधु वंदना पर आधारित ‘खुली किताब वीडियो प्रश्नोत्तरी’ का आयोजन हुआ।


मंगला चरण व जय जाप से शुरू प्रश्नोत्तरी प्रति योगिता में पांच सदस्यों की ४२ टीमों ने हिस्सा लिया, जिनसे सम णीवृंद द्वारा कई चरणों में ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। महिला ओं ने उत्साह से उत्तर देने का भर सक प्रयास किया। प्रश्नोत्तरी में शहर के अनेक क्षेत्रों से महिला मंडल की सदस्यों ने भाग लिया। क्विज में हनुमंत नगर महिला मंडल प्रथम, मारत हल्ली महिला मंडल द्वितीय, सत्य बहु मंडल अक्कीपेट तृतीय स्थान पर रहे।

त्रिशला बहु मंडल मल्लेश्वरम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजेताओं को स्मृति चिह्न व नगद पुरस्कार प्रदान किए। त्रिशला मंडल राजाजीनगर, मरुदेवी मंडल जयनगर, जेपीसी महिला फाउंडेशन दोड्डबल्लापुर, रत्न हितैषी श्राविका मंडल, जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा, चिकपेट शाखा महिला मंडल, प्राज्ञ महिला मंडल, हीरा गीत मंडल के अतिरिक्त विजयनगर, यशवंतपुर, शांतिनगर, चामराजपेट, विल्सन गार्डन, श्रीरामपुरम, शिवाजीनगर, उलसूर आदि क्षेत्रों के मंडल ने सहभागिता निभाई। संघ मंत्री कनकराज चोरडिय़ा ने धन्यवाद दिया। संचालन जेपीपी महिला फाउण्डेशन की अध्यक्ष कविता लुंकड़ ने किया।

गंगा की भांति था कमलावती का जीवन
बेंगलूरु. राजाजीनगर स्थानक में साध्वी संयमलता, अमितप्रज्ञा, कमलप्रज्ञा, सौरभप्रज्ञा के सान्निध्य में संत मालवसिंह कमलावती की ९३वीं जयंती एकासन दिवस के रूप में मनाई गई। साध्वी संयमलता ने कहा कि कमलावती का संपूर्ण जीवन कमल स्वरूप था, जिसकी विद्यमानता गुलशन को महका देती थी।

उनका जीवन पवित्र गंगा की भांति था। साध्वी कमलप्रज्ञा ने कहा कि ममता के त्यागी, समता के आराधक साधु साध्वी २७ गुणों के धारक होते हैं। जयंती के निमित्त राजाजीनगर संघ, युवा मंडल, कन्या मंडल ने दानपुण्य किया। संघ मंत्री ज्ञानचंद लोढा ने बताया कि रविवार को प्रवचन सुबह ९ बजे से होंगे।