28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हासन, मण्ड्या और बेलगावी एबी-पीएमजेएवाई के शीर्ष लाभार्थी

2018 में योजना की शुरुआत के बाद से हासन में 10,65,825 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हाल के वर्षों में जिले का प्रदर्शन तेजी से बढ़ा है।
less than 1 minute read
Google source verification
PHC और CHC में लटक रहा ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज, ये सेवाएं हो रही प्रभावित..(photo-patrika)

PHC और CHC में लटक रहा ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज, ये सेवाएं हो रही प्रभावित..

कर्नाटक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण में हासन, मण्ड्या और बेलगावी शीर्ष लाभार्थी बनकर उभरे हैं।

2018 में योजना की शुरुआत के बाद से हासन में 10,65,825 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हाल के वर्षों में जिले का प्रदर्शन तेजी से बढ़ा है। अकेले 2024-25 में 3.65 लाख मरीज भर्ती हुए।मण्ड्या हासन के ठीक पीछे है। कुल 9,86,883 मरीज भर्ती हुए। 2023-24 में 3.07 लाख और 2024-25 में 2.98 लाख मरीजों ने उपचार कराया।

बेलगावी में 6,34,513 भर्ती के साथ, साल-दर-साल स्थिर वृद्धि देखी गई है। 2018-19 में 6,000 से बढकऱ नवीनतम वर्ष में 2.06 लाख से अधिक हो गई है। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मैसूरु ने मजबूत बुनियादी ढांचे और जागरूकता के बल पर कुल 6,13,065 दाखिले दर्ज किए हैं, जबकि तुमकुरु 5,07,315 दाखिलों के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैै।जनवरी 2022 में घोषित एबी-पीएमजेएवाई के संशोधित राष्ट्रीय मानदंडों के तहत, कर्नाटक में लगभग 2 करोड़ नागरिक पात्र माने गए हैं। कुल पात्र लाभार्थियों के मामले में बेलगावी (17 लाख), मैसूरु (9.56 लाख) और तुमकुरु (7.6 लाख) शीर्ष जिलों में शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग