
साध्वी मनस्वी को श्रद्धांजलि अर्पित
बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी बावीस संप्रदाय जैन संघ ट्रस्ट, गणेश बाग में साध्वी सुमित्रा, साध्वी दर्शनप्रभा, साध्वी डॉ. रुचिकाश्री, साध्वी राजमती, साध्वी पुनीतज्योति आदि ठाणा 13 की उपस्थिति में साध्वी जिनाज्ञाश्री की ुशिष्या साध्वी मनस्वी का गुणानुवाद किया गया। साध्वी सुमित्रा ने साध्वी मनस्वी के देवलोकगमन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि संथारा साधिका साध्वी मनस्वी दान तप शील एवं शुद्ध भावना से परिपूर्ण थी। साध्वी दर्शनप्रभा ने कहा कि साध्वी मनस्वी में अनेक गुण थे। साध्वी राजमती ने अपनी और से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि साध्वी मनस्वी ने अंतिम समय तक साध्वी को पढ़ाना और सेवा में अग्रणी रही। साध्वी डॉ. रुचिकाश्री ने साध्वी मनस्वी को एक आदर्श श्राविका जिसमें संयम एवं संथारा उनके जीवन में भी आए भावना रखने वाली श्राविका के तीनों मनोरथ साकार किएऔर इस दुर्लभ मानव जीवन के लक्ष्य को सार्थक किया।
साध्वी जिनाज्ञाश्री ने सभी साध्वी के प्रति कृतज्ञता अर्पित की। अपनी ओर से श्रद्धांजलि देते हुए साध्वी कि जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके अंतिम समय तक पूर्ण जागरूकता के साथ अपना संयम एवं संथारा पूर्ण किया। साध्वी ने विशेषकर साध्वी पुनितज्योति एवं साध्वी साक्षी के साध्वी मनस्वी की सेवा की अनुमोदना किया। साध्वी समृद्धि एवं साध्वी पुनीतज्योति ने भी अपने विनयांजलि भावांजलि गीत के माध्यम से प्रस्तुति की। सुनील सांखला ने आचार्य शिव मुनि, युवाचार्य महेंद्र ऋषि, प्रवर्तक राजेंद्र मुनि आदि साधु साध्वियों द्वारा श्रद्धांजलि संदेश का वाचन किया। गणेशबाग संघ के अध्यक्ष लालचंद मांडोत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्रप्रसाद कोठारी, सुनील सांखला, शांतिलाल डूंगरवाल, सुरेशचंद छल्लाणी, सुरेंद्र आंचलिया, शांतिलाल बोहरा, सम्पतराज मांडोत आदि ने भी अपने भावांजलि एवं श्रद्धांजलि दी।
Published on:
29 Dec 2021 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
