11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में तूल पकड़ रहा ‘हिजाब’ का विवाद

विरोध में भगवा पहन रहे छात्र Karnataka hijab row

less than 1 minute read
Google source verification
hijab.jpg

demo photo

बेंगलूरु. कर्नाटक के उडुपी में लड़कियों के लिए एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में लगभग एक महीने से चल रहा ‘हिजाब’ विवाद राज्य के अन्य कॉलेजों में फैल गया है। इसके विरोध में छात्र भगवा व पहनकर कॉलेज आने लगे हैं।

बताया जाता है कि बुधवार को उडुपी जिले के कुंदापुर में एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढऩे वाले कुछ लडक़े भगवा शॉल पहनकर (came to the campus wearing saffron shawls) परिसर में आए और छात्राओं से अपना हिजाब हटाने के लिए कहा। सूत्रों के मुताबिक संस्थान में पढऩे वाली 27 मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनकर कैंपस में आ रही थीं।

इसके बाद कुंदापुर के विधायक हलदी श्रीनिवास शेट्टी ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से बात की और मुस्लिम छात्रों के माता-पिता को लड़कियों को बिना हिजाब के कॉलेज में आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास विफल रहे।

इसी बीच, शिवमोग्गा जिले के भद्रावती में सर एमवी आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज के छात्र (students of Sir MV Arts and Commerce College) भगवा तौलिये पहनकर कैंपस में आए और कॉलेज प्रशासन से हिजाब पर रोक लगाने की मांग की।

इससे पहले, उडुपी के एक सरकारी कॉलेज ने छात्रों के कक्षा के अंदर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था और सात मुस्लिम लड़कियों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया (government college in Udupi had banned students from wearing hijab inside the classroom and seven Muslim girls were denied entry) था।
बाद में तटीय कर्नाटक में कॉलेज को स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोविड -19 के प्रकोप के कारण बंद करने का आदेश दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग