13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां और उसके लिवइन पार्टनर पर लगा 5 साल की मासूम की हत्या का आरोप, घटना के बाद फरार हुई महिला

Crime News: बेंगलुरु में एक पांच साल की बच्ची की मौत के आरोप उसकी मां के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महिला अभी भी फरार है। शुरुआत में बच्ची की मौत को हादसा माना जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification
Crime News

आरोपी मां और उसका प्रेमी (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)

Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरू में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके प्रेमी पर उसकी पांच साल की बेटी को जान से मारने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार शुरुआत में महिला ने बच्ची की हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। लेकिन बच्ची की मौत के तीन महीने बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां प्रियंका और मोहन पर हत्या का आरोप लगा है। मृत बच्ची की पहचान वेनिला के रूप में हुई है, जिसकी 24 मार्च को मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाद में सामने आए बयानों ने मामले को गंभीर बना दिया। फिलहाल पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रियंका फरार बताई जा रही है।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

पुलिस जांच के अनुसार, दावणगेरे निवासी प्रवीण ने वर्ष 2007 में बेंगलुरु की प्रियंका से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। जांच में सामने आया कि कुछ वर्ष पहले प्रियंका की मुलाकात अपने कॉलेज मित्र मोहन से दोबारा हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच करीबी बढी और वे साथ रहने लगे। पुलिस का कहना है कि इस रिश्ते को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होते थे। प्रियंका ने कथित रूप से तलाक की मांग भी की थी। बाद में वह छोटी बेटी को लेकर मोहन के साथ रहने लगी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, 24 मार्च को बच्ची की मौत के बाद प्रियंका ने अलग अलग लोगों को अलग कहानियां बताईं। कभी उसने कहा कि बच्ची ने बिरयानी खाई थी, जबकि दूसरी बार उसने बताया कि बच्ची को आइसक्रीम देने के बाद एयर कंडीशंड कार में सुला दिया गया था। बाद में उसने दावा किया कि अगले दिन घर लौटने पर बच्ची मृत मिली। इन विरोधाभासी बयानों ने परिवार और पुलिस दोनों का शक बढा दिया। मामले ने नया मोड तब लिया, जब प्रवीण ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने रिश्तेदार डॉक्टर को दिखाई। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने हत्या की आशंका जताई।

पिता की शिकायत के बाद फरार हुई मां

प्रवीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि बच्ची के साथ हमला किया गया और उसका दम घोंटकर हत्या की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रियंका की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे कई लोगों से पूछताछ की जाएगी।