14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी से लेकर पुलिस के ट्रांसफर तक – सब सुमित करता था, अभिषेक बनर्जी के PA पर सुकांत मजूमदार का बड़ा आरोप

Abhishek Banerjee PA Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ट्रांसफर से लेकर काम दिलाने तक की धांधली में सुमित की भूमिका थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 13, 2026

Sukanta Majumdar on Sumit Roy

Sukanta Majumdar on Sumit Roy: नौकरी से लेकर पुलिस के ट्रांसफर तक, सब सुमित करता था। (फाइल फोटो- आईएएनएस)

Sukanta Majumdar on Abhishek Banerjee PA: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक यानि पीए सुमित रॉय को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पर कोलकाता पुलिस की छापेमारी के बाद अब केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सुमित रॉय को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सुमित के खिलाफ कई शिकायतें हैं और पुलिस अधिकारियों के तबादले से लेकर किसे कौन सा काम मिलेगा, ऐसे कई मामलों में कथित धांधली का काम वही करता था।

बालूरघाट में मीडिया से बातचीत के दौरान सुकांत मजूमदार ने कहा, "अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित के खिलाफ बहुत सारे कंप्लेंट हैं। कौन सा पुलिस अधिकारी कहां ट्रांसफर होगा, कौन सा काम किसे मिलेगा, ये सारी धांधली सुमित करता था। किसी ने इसके खिलाफ केस या एफआईआर दर्ज कराई होगी। एफआईआर की जांच करने के लिए पुलिस गई है और पुलिस अपना काम कर रही है।"

अभिषेक बनर्जी के घर क्यों पहुंची थी पुलिस?

दरअसल, शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे कोलकाता पुलिस की एक टीम केंद्रीय बलों के जवानों के साथ कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने घर के भीतर तलाशी ली, जबकि केंद्रीय बल के जवान बाहर तैनात रहे। यह कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय की तलाश में की गई थी। सुमित रॉय के खिलाफ सालबोनी थाने में वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताया गया कि सुमित का मोबाइल फोन आखिरी बार कालीघाट स्थित आवास पर ट्रेस हुआ था, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी।

ममता बनर्जी भी पहुंचीं थीं कालीघाट आवास

छापेमारी की खबर मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं। वह कुछ समय वहां रहीं और बाद में वापस लौट गईं।

इस मामले पर अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ताला तोड़कर घर में घुसे और घर के सभी कमरों की तलाशी ली। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब फर्जी हस्ताक्षर मामले में उनके खिलाफ सीआईडी जांच भी जारी है।

मदन मित्रा पर ED की कार्रवाई पर भी बोले सुकांत

टीएमसी विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर भी सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और कॉरपोरेशन से जुड़े कथित भर्ती घोटालों की जांच पहले से चल रही है।

सुकांत मजूमदार ने कहा, "ईडी काफी पहले से म्युनिसिपैलिटी और कॉरपोरेशन में हुई कथित धांधली की जांच कर रही है। इसमें टीएमसी नेताओं की भूमिका रही है। जिन लोगों की भूमिका जांच में सामने आएगी, उनके यहां ईडी जाएगी। जहां जरूरत होगी, ईडी वहां जांच करेगी।"