13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jorhat Plane Crash: जोरहाट विमान क्रैश पर आया रक्षा मंत्री का बयान, परिवार में हालिया निधन के बीच जवानों को दी श्रद्धांजलि

Jorhat Plane Crash News: असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान हादसे में 5 वायुसेना जवान शहीद हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इससे पहले उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूटा है, जहां दो करीबी सदस्यों का निधन हुआ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 13, 2026

Jorhat Plane Crash news

Jorhat Plane Crash: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया बयान(फोटो-IANS)

Rajnath Singh On Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 5 जवानों के शहीद होने की जानकारी आई है। इस मामले में अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा कि देश सभी जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश जवानों के परिवार के साथ खड़ा है।

रक्षा मंत्री ने क्या कहा?


जोरहाट विमान क्रैश पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आ गया है। सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि असम के जोरहाट में An-32 हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के मारे जाने से बहुत दुख हुआ। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी करते हुए सबसे बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने आगे लिखा कि देश के लिए उनकी हिम्मत और सेवा को हमेशा गर्व और आभार के साथ याद किया जाएगा। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

कैसे हुआ विमान हादसा?


असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में आग भड़क उठी और वह दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार दिखाई दिया, जिसे काफी दूर से भी देखा जा सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने के साथ-साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पांच जवान के शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि AN-32 मालवाहक विमान उतरते समय तकनीकी या अन्य कारणों से हादसे का शिकार हुआ।

राजनाथ सिंह के परिवार में डबल शोक


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार पर दुखों का दौर चल रहा है। कुछ ही दिनों के भीतर परिवार ने दो करीबी सदस्यों को खो दिया है। एक ओर मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए एक गंभीर सड़क हादसे में उनके भतीजे की जान चली गई, वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक पंकज सिंह के साले और देश के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन की खबर ने परिवार को एक और बड़ा झटका दिया है।