
बेंगलूरु. सेंट जोसफ इंडियन कंपोजिट पी.यू कॉलेज, बेंगलूरु के साहित्य परिषद ‘सृजन’ के तत्वावधान में हिंदी दिवस के तहत कई प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विनोद अमृतराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।हिंदी विभागाध्यक्ष सरिता ने कार्यक्रम का संयोजन किया। मुख्य अतिथि डी.आर.डी.ओ के साहित्यकार और अनुवाद विशेषज्ञ डॉ. रंजीत कुमार रहे। इस कार्यक्रम में महावि़द्यालय के उप प्राचार्य डॉ फ्लोरा, डॉ नागराजु पी और अन्य प्राध्यापक गण एवं छात्रगण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी भारत की आत्मा है और संपूर्ण राष्ट्र की वाणी है। छात्रों
के लिए व्यक्तित्व विकास और रोजगार का साधन है। यह भारतीय एकता एवं संस्कृति का परिचायक है। यह ज्ञान विज्ञान अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की वाहिका एवं संरक्षिका रही है। हिंदी भारतीयता की परिभाषा है। हिंदी राष्ट्रीय एकता एवं प्रगति की संवाहिका है। हिंदी ने हमारे देश की सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूती
प्रदान की है। इसलिए हिंदी हम सबके लिए मान, सम्मान एवं अभिमान है।
प्राचार्य ने राजभाषा हिंदी की उपादेयता और महत्व पर विचार व्यक्त किए। हिंदी विभागध्यक्ष प्रो सरिता ने धन्यवाद दिया।
Published on:
25 Sept 2023 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
