
फूलों की होली लड्डू गोपाल के संग
बेंगलूरु. बेंगलूरु माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से लड्डू गोपाल संग फूलों की होली कार्यक्रम माहेश्वरी भवन में मंगलवार को आयोजित किया गया। सचिव निर्मला काकाणी ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत कला कचोलिया के गणपति भजन से हुई। भजन गायिका शारदा शर्मा ने लड्डू गोपाल के भजनों से सभी बहनों को होली के रंग में रंग दिया। मंडल की महिलाओं द्वारा कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका द्वारा लट्ठमार होली एवं कृष्ण संग प्रेम की होली की प्रस्तुति दी गई। होली के भजनों के साथ बहनों ने फूलों की होली का आनन्द लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्वेता बियाणी, कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार सदस्यों ने व सभी पधारी हुई बहनों ने भजनों आनन्द गाते ओर नृत्य करते हुए लिया। सुनीता लाहोटी ने आभार जताया।
माधुरी व राजू का सम्मान
बेंगलूरु. राजस्थानी भजन गायिका माधुरी वैष्णव व राजू शर्मा के बेंगलूरु आगमन पर सोमवार देर शाम ऑल इंडिया भैरव दरबार के पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चौधरी, प्रवक्ता महावीर जैन व ओसवाल जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नागौरी भी मौजूद थे।
Published on:
28 Feb 2023 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
