8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक लाख आवासों का निर्माण शीघ्र : सोमण्णा

अभी तक 45 हजार आवासों का निर्माण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 29 Sep 2021, 4:18 AM IST

एक लाख आवासों का निर्माण शीघ्र : सोमण्णा

एक लाख आवासों का निर्माण शीघ्र : सोमण्णा

बेंगलूरु. गरीब परिवारों के लिए शीघ्र ही एक लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। 'मुख्यमंत्री एक लाख आवास योजनाÓ के अंतर्गत 5 लाख रुपए में आवास आवंटित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बेंगलूरु शहर में अभी तक 45 हजार आवासों का निर्माण किया गया है। आवास मंत्री वी. सोमण्णा ने यह बात कही।
मंगलवार को विकाससौधा में अधिकारियों से विभिन्न आवासीय योजनाओं की जानकारी लेने के पश्चात उन्होंने कहा कि एक लाख आवास योजना में अनूसूचित जाति जनजाति के परिवारों को 5 लाख रुपए में आवास बना कर दिये जाएंगे। इस योजना के लाभन्वितों को केवल 1 लाख रुपए जमा करने होंगे शेष 4 लाख रुपए ऋण के रुप में दिए जाएंगे। जिसे मासिक 750 रुपए की किश्त के रूप में चुकाना होगा। ब्याज का भुगतान सरकार करेगी।

युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना
बेंगलूरु. युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना तथा उद्यम अदालत पूरे राज्य में 11 अक्टूबर से शुरू होगी। बृहद उद्यम मंत्री मुरगेश निराणी ने यह बात कही। यहां मंगलवार को उन्होंने कहा कि पैलेस मैदान पर 11 तथा 12 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में इस योजना को लॉन्च किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बेंगलूरु राजस्व विभाग के बेंगलूरु शहर, बेंगलूरु ग्रामीण चिकबलापुर, कोलार तथा रामनगर विभिन्न जिलों के 10 हजार युवा उद्यमी भाग लेंगे। राज्य भर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्यम अदालतों के माध्यम से इस क्षेत्रों के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी औद्योगिक क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर कृतसंकल्प है।