
मैं देश का गृह मंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता : भाजपा विधायक
बेंगलूरु. भाजपा के विधायक बसवनगौड़ा पाटिल एक बार फिर बुद्धिजीवियों के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यत्नाल ने कहा कि अगर वे गृह मंत्री होते तो बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देते।
विजयपुर में करगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते यत्नाल ने कहा कि बुद्धिजीवी देश को बर्बाद कर रहे हैं। अगर मैं देश का गृह मंत्री होता तो देश के खिलाफ बोलने वाले तथाकथित बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देता। यत्नाल ने कहा कि ये देश की सुविधाओं का उपभोग करने के बावजूद देश के खिलाफ बोलते हैं।
---
इंदिरा कैंटीन को भोजन की आपूर्ति में भ्रष्टाचार!
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के नेता प्रतिपक्ष पद्मानाभ रेड्डी ने कहा कि दस माह के दौरान इंदिरा कैंटीन में भोजन की आपूर्ति में 120 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इंदिरा कैंटीन में हर दिन एक लाख, 97 हजार, 575 लोग भोजन करने का दावा कर बिल दिए जा रहे हैं, जो संदेहास्पद है।
हर दिन एक ही संख्या में लोगों के भोजन करने के दावे पर संदेह है। भोजन करने वालों की संख्या अधिक या कम हो सकती है। कैंटीन के रख-रखाव के लिए हर माह 40 लाख रुपए के हिसाब से 12 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है। 10 माह में 120 करोड़ रुपए भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को प्रदेश बंद था।
उस दिन भी 1.97 लाख लोग भोजन करने का बिल दिया गया है। उन्होंने कहा कि चाहे मौसम खराब हो या कोई भी और स्थिति हो, कैंटीन में खाना खाने वालों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हो रहा। इंदिरा कैंटीनों की जिम्मेदारी पार्षदों को दी जानी चाहिए।
---
हज भवन को लेकर उलझे नेता
बेंगलूरु. पूर्व मंत्री डॉ. मुमताज अली खान ने कहा कि हज भवन का निर्माण भाजपा सरकार के कार्यकाल मे हुआ था। तब वे येड्डियूरप्पा सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता दल (ध) के मंत्री और कई जनप्रतिनिधि दावा कर रहे है कि उनकी सरकार के कार्याकाल में हज भवन निर्मित हुआ था।
हज भवन को भी लेकर गंदी राजनीति की जा रही है। हज भवन किस सरकार के कार्यकाल में निर्मित हुआ था। वे इस विषय को लेकर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्दू और कन्नड़ स्कूलों की खराब हालत और छात्रों की कमी के लिए सभी मंत्री और पूर्व मत्री जिम्मेदार हैं। उन्हें गरीब बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने की कोई चिंता नहीं है।
Published on:
27 Jul 2018 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
