
आईजी स्ट्राईकर्स ने जीता आईजी कप
मैसूरु. सीरवी स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित 10 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता आईजी स्ट्राइकर्स ने जीत ली। जेके क्रीडा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। मैच के दोरान आई पंथ के धर्म गुरु दिवान माधव सिंह का 77वां जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया।
आईजी स्ट्राइकर्स ने ट्रॉफ़ी फाइटर्स के.जी.कोप्पल को हराया
फाइनल मैच आईजी स्ट्राईकर्स व ट्रॉफ़ी फ़ाइटर्स के.जी.कोप्पल के बीच खेला गया। आईजी स्ट्राइकर्स ने ट्रॉफ़ी फाइटर्स के.जी.कोप्पल को हराया। दिनेश सीरवी व महेन्द्र सीरवी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर कोटवाल हेमाराम मुलेवा, सीरवी स्पोट्र्स क्लब मैसूरु के अध्यक्ष गोपाराम राठोड़, सचिव मोहनलाल बफऱ्ा, कर्नाटक सीरवी समाज के अध्यक्ष दुर्गा राम पंवार, सचिव मंगला राम काग सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
दिनेश सीरवी व महेन्द्र सीरवी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की
महाराणा प्रताप राजपूत मंडल मैसूर के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चांदावात, पर्यावरण जाग्रति वैदिके संघ के अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे।
Published on:
8 Feb 2020, 9:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.