बेंगलूरु. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने देश की पहचान और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। राज्यपाल गहलोत ने कर्नाटक बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित योनेक्स-सनराइज 46वीं इंटर-स्टेट, इंटर-जोनल और जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का विधिवत उद्घाटन भी किया। मंत्री संतोष लाड, कर्नाटक ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गोविंदराज, कर्नाटक बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार और भारतीय बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव उमर राशिद उपस्थित थे।