16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसरो के अध्‍यक्ष के. शिवन का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा

अंतरिक्ष विभाग के सचिव शिवन का कार्यकालबढ़ाने को मंजूरी

less than 1 minute read
Google source verification
इसरो के  अध्‍यक्ष के. शिवन का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा

इसरो के अध्‍यक्ष के. शिवन का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा

बेंगलूरु. अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. के. शिवन का कार्यकाल 14 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव एवं अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष शिवन का कार्यकाल एक साल बढ़ाने को मंजूरी दी। उनका कार्यकाल 14 जनवरी 2021 को पूरा होने वाला था, जिसे 14 जनवरी 2022 तक विस्तार दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के प्रमुख शिवन का सेवाकाल केंद्र सरकार ने एक साल बढ़ा दिया है। दरअसल वह 14 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. शिवन 14 जनवरी 2022 तक पद पर बने रहेंगे।

वर्तमान स्थिति के लिए उनकी नियुक्ति 10 जनवरी 2018 को हुई थी और उन्होंने उसी वर्ष 14 जनवरी को एके किरण कुमार से पदभार ग्रहण किया था। शिवन के अलावा, दो अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक, एस सोमनाथ, निदेशक, वीएसएससी और कुन्हीकृष्णन, निदेशक, यूआरएसएसी शीर्ष स्तर पर हैं। अंतरिक्ष विभाग, जिसके तहत IN-SPACe कार्य करेगा, को अपने अध्यक्ष की नियुक्ति पर केंद्र और PMO के निर्णय की प्रतीक्षा है।