20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्योत्सव समारोह में गूंजा कन्नड़ नाडु गीत

हिंदीभाषी महिलाओं को कन्नड़ सिखाया

less than 1 minute read
Google source verification
abhyu_22.jpg

बेंगलूरु. साहित्य व संस्कृति के उत्थान के लिए सक्रिय संस्था अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय की ओर से कनकपुरा रोड स्थित पिरामिड वैली में कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रकवि कुवेम्पु रचित कन्नड़ नाडु गीत जय भारत जननीय तनुजाते जय हे कर्नाटक माते गाया गया। समारोह में कर्नाटक का महत्व बताया गया और हिंदीभाषी महिलाओं को कन्नड़ सिखाया गया।

अध्यक्षता कर रहे संस्था के मुख्य परामर्शक डॉ. प्रेम तन्मय ने कर्नाटक प्रदेश की विशेषताओं का वर्णन किया। संरक्षक कमल किशोर राजपूत ने स्वागत किया। कर्नाटक शाखा की अध्यक्ष डॉ कविता शास्त्री व डॉ उमा शर्मा ने कन्नड भाषा से सम्बन्धित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रकाश शर्मा ने कन्नड भाषा का महत्व बताया।
अभ्युदय शाखा कार्यक्रम अध्यक्ष ज्योति तिवारी को डॉ कविता शास्त्री व डॉ उमा शर्मा ने सम्मानित किया।

बबीता चमडिया और डॉ इन्दु झुनझुनवाला ने ध्यान के अनुभव साझा किए व ध्यान की प्रक्रिया भी समझाई। डॉ प्रेम तन्मय ने पिरामिड की विशेषता बताई।
आयोजन में कुसुम चौधरी, अनिल तिवारी, दिया तिवारी, दिया शर्मा, पूनम शर्मा, संतोष भाऊवाला, ममता मावंडिया, अर्चना गुप्ता, सरिता लिल्हा, लता ढांढनिया, सरिता पाण्डेय, पल्लवी शर्मा, विभा सिन्हा आदि उपस्थित रहे।