
महावीर विद्यालय में कन्नड़ राज्योत्सव मनाया
मैसूरु. सिद्धार्थनगर स्थित महावीर जैन विद्यालय प्रांगण में शनिवार को 64 वां कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। शिक्षक समूह द्वारा सर्व प्रथम मां भुवनेश्वरी की तस्वीर पर पुष्पहार पहनाकर कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। बाद में कर्नाटक राज्य ध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों द्वारा कन्नड़ नाड़ संस्कृति को दर्शाते व कला से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थी उपस्थित रहे।
साध्वी का गुंडलपेट से विहार
मैसूरु. जिले के गुंडलपेट से साध्वी विजयलता आदि ठाणा 3 आज 16 किलोमीटर विहार कर उड़ीगला स्थित जे.एस. एस.स्कूल पहुंची। विहार सेवा में चामराजनगर से प्रकाश मारू गुंडलपेट से आनंद गन्ना और गौतम बाबेल ने विहार सेवा का लाभ लिया।
अलग-अलग परम्पराओं के संत
बेंगलूरु. श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अलसूर के तत्वावधान में महावीर भवन अलसूर मे रविवार सुबह 9 बजे से आचार्य विजयराज के शिष्य विनोद मुनि एवं श्रमण संघीय साध्वी प्रतिभाश्री का संयुक्त प्रवचन चल रहा है। दो विभिन्न परंपराओं के सन्त-सति के एक ही मंच पर प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। विनोद मुनि रविवार सुबह शांतिनगर से विहार कर महावीर भवन अलसुर पहुचेंगे। विनोद मुनि होली चातुर्मास इन्दौर मध्य प्रदेश मे करने के लक्ष्य से उग्र विहार कर रहे हैं।
Published on:
30 Nov 2019 05:02 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
