4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्या मंडल ने सजाई प्रदर्शनी, उमड़े लोग

कन्या मंडल आर.आर नगर का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
rr_nagar.jpg

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, आर.आर. नगर के तत्वावधान में कन्या मंडल आर.आर नगर ने स्वर्णिम उत्सव चैरिटी प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी के मुख्य प्रायोजक राजेश रजनी संचेती परिवार ने शुभारंभ किया । महिला मंडल अध्यक्ष सुमन पटावरी ने स्वागत किया। कुल 15 स्टॉल लगाए गए जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन, दिवाली पर सजाने के लिए हस्त निर्मित तोरण, लटकन, आरती के थाल, रंग-बिरंगे दिये, सुगंधित मोमबत्ती, रेसिंग आर्ट की कलात्मक वस्तुएं रखी गई थीं। कन्या मंडल प्रभारी पूनम दुगड़, सहप्रभारी निशा छाजेड़ के साथ मिलकर सभी कन्याओं ने प्रदर्शनी को सुंदर रूप दिया। कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों की उपस्थिति थी। कन्या मंडल ने वृद्धा आश्रम में पूरे दिन का खाना भी पहुंचाया । प्रदर्शनी के अन्य प्रायोजक रहे नवरत्न प्रेमलता नाहटा, अशोक मधु कोठारी, विनोद बोथरा, चैनरूप मिता सिंघी। अध्यक्ष ने सभी का सम्मान किया। हाल ही में पायलट बनीं लिपिका पगारिया का सम्मान किया गया। कन्या मंडल संयोजिका आर्य संचेती एवं भूमिका बोथरा, तनीषा बोथरा, स्नेहा छाजेड़, लक्षिता छाजेड़, तृप्ति छाजेड़, मानवी छाजेड़, गुंजन सुराणा, हंसिका बैद, हिमांशी भंसाली ,चेतना संचेती, रीत महेर, मंत्री पदमा महेर का भरपूर सहयोग रहा।
कार्यक्रम की संयोजिका हर्षिता भंसाली रहीं। आभार सह प्रभारी निशा छाजेड़ ने व्यक्त किया।