20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड : 24 घंटे में 242 पॉजिटिव, 329 डिस्चार्ज, 4 मौतें

- कर्नाटक में शुक्रवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.26 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 1.65 फीसदी दर्ज की गई

less than 1 minute read
Google source verification
Corona : गुजरात में नए 40 मरीज, अहमदाबाद शहर में सर्वाधिक 14

Corona : गुजरात में नए 40 मरीज, अहमदाबाद शहर में सर्वाधिक 14

बेंगलूरु. कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोविड के 242 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से उबरे 329 लोगों को छुट्टी मिली। अभी तक संक्रमित कुल 29,93,139 लोगों में से 29,47,683 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 7,258 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से कुल 38,169 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से चार मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

प्रदेश में शुक्रवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.26 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 1.65 फीसदी दर्ज की गई। रिकवरी दर 98.46 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।

शहर में 6000 से कम हुए एक्टिव मामले
242 नए मरीजों में से 144 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 12,54,786 संक्रमितों में से 12,32,507 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में कोविड से कुल 16,320 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। 5,958 मरीजों का उपचार जारी है।

तुमकूरु जिले में 14, दक्षिण कन्नड़ जिले में 12, हासन और कोडुगू जिले में 11-11 और उत्तर कन्नड़ जिले में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बल्लारी, दावणगेरे और बीदर सहित 11 जिलों में कोविड को कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 15,804 रैपिड एंटीजन और 73,911 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 89,715 नए सैंपल जांचे।

प्रदेश में शुक्रवार शाम 3.30 बजे तक 2,39,454 लोगों का टीकाकरण हुआ।