scriptडेंगू : हर दूसरे वर्ष मामले बढऩे के पैटर्न ने बढ़ाई चिंता | Karnataka : changing dengue pattern cause of concern | Patrika News
बैंगलोर

डेंगू : हर दूसरे वर्ष मामले बढऩे के पैटर्न ने बढ़ाई चिंता

– कर्नाटक : 21 फीसदी मामले बेंगलूरु से

बैंगलोरOct 20, 2021 / 05:01 pm

Nikhil Kumar

dengue2.jpg

dengue

बेंगलूरु. कर्नाटक में डेंगू (Dengue in Karnataka) के मच्छर तेजी से पैर पसार रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर दूसरे वर्ष प्रदेश में मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। इस पैटर्न के अनुसार इस वर्ष भी मरीजों की संख्या ज्यादा होने वाली है। चिकित्सकों ने तेज बुखार और शरीर में दर्द आदि लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है। मच्छरों से बचाव व साफ-सफाई ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है।

इस वर्ष 18 अक्टूबर तक प्रदेश में डेंगू कुल के 4,398 मामले सामने आए हैं। इनमें से करीब 1,300 मरीजों की पुष्टि बीते एक माह में हुए है। जुलाई तक 1234 मामले ही मिले थे। 4,398 में से 941 मरीज अकेले बेंगलूरु शहर में मिले हैं। शहर में कुल 6,837 लोगों की जांच हुई है। प्रदेश में अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को डेंगू के लिए जांचा जा चुका है। निजी चिकित्सकों का कहना है कि ये वे मरीज हैं जो अस्पताल पहुंचने के कारण सामने आए हैं। समस्या इससे भी बड़ी है। एक के पीछे करीब पांच मरीज छूट जाते हैं। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढऩे की आशंका है।

घर-घर सर्वेक्षण
बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के विशेष आयुक्त (स्वास्थ्य) के. वी. त्रिलोकचंद्र ने बताया कि बारिश व जलजमाव के कारण डेंगू के मामले बढ़े हैं। लॉकडाउन के बाद शहर में निर्माण गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। इन जगहों पर पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रजनन बड़े पैमाने पर होता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और निवारक उपायों को तेज करने का निर्देश दिया है। खुले पानी के भंडारण, कंटेनरों में लार्वा प्रजनन की जांच करने और रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

प्रदेश में डेंगू के मामलों पर एक नजर
वर्ष – मामले
2016 – 6,083
2017 – 17,844
2018 – 4,848
2019 – 18,183
2020 – 3,685
2021 – 4,398

Home / Bangalore / डेंगू : हर दूसरे वर्ष मामले बढऩे के पैटर्न ने बढ़ाई चिंता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो