18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक का निधन

-मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

less than 1 minute read
Google source verification
कर्नाटक कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक का निधन

कर्नाटक कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक का निधन

Karnataka के शोरापुर से कांग्रेस विधायक Raja Venkatappa Naik (66) का रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार heart attack से उनकी मौत हुई।

Manipal Hospital ने रविवार दोपहर 1.50 बजे निधन की पुष्टि की। अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि परिवार ने गोपनीयता का अनुरोध किया है। इसलिए वे अतिरिक्त जानकारी नहीं दे सकते हैं। चार बार के विधायक नाइक को हाल ही में Karnataka राज्य भंडारण निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Chief Minister Siddaramaiah ने रविवार को अस्पताल का दौरा किया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। लंबे समय से राजनीतिक साथी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीन दिन पहले ही नाइक से मिले थे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Congress President Mallikarjun Kharge ने दुख जताते हुए कहा कि वह नाइक को बहुत अच्छे से जानते हैं। नाइक हमेशा मुस्कुराते रहते थे और सबको साथ लेकर काम करते थे।