6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्कस की तरह है कर्नाटक की गठबंधन सरकार

कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस व जद (ध) गठबंधन सरकार सर्कस की तरह है। ये विचार विधान परिषद के सदस्य तथा भा.ज.पा. के प्रधान सचिव एन. रविकुमार ने व्यक्त किए।

2 min read
Google source verification
सर्कस की तरह है कर्नाटक की गठबंधन सरकार

सर्कस की तरह है कर्नाटक की गठबंधन सरकार

विजयपुर. कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस व जद (ध) गठबंधन सरकार सर्कस की तरह है। ये विचार विधान परिषद के सदस्य तथा भा.ज.पा. के प्रधान सचिव एन. रविकुमार ने व्यक्त किए। वे गुरुवार को शहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उचित प्रशासन नहीं दे रही है। राज्य के १३ जिलों में किसान अकाल से जूझ रहे हैं परंतु अभी तक इन जिलों को अकाल पीडि़त घोषित नहीं किया गया है। गठबंधन सरकार के मंत्री सो रहे हैं। सत्ता के लिए पार्टी के सदस्य ही एक दूजे से लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या के खिलाफ एच. विश्वनाथ, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ डी.के. शिवकुमार बयान दे रहे हैं। बेलगावी में पार्टी में ही विवाद चल रहा है। राज्य सरकार अच्छा प्रशासन नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण माफ करने में अभी काफी उलझनें हैं।


रविकुमार ने कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री एम.बी. पाटिल का प्रभाव कम हुआ है जिसकी वजह से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानपरिषद चुनाव में भा.ज.पा. को चुनौती देने वाला कोई उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील गौड़ा को राजनीति का अनुभव नहीं है तथा वे भा.ज.पा. के उम्मीदवार गोलप्पा शटगार को पछाड़ नहीं सकते।

स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस बनेगी सबसे बड़ी पार्टी
धारवाड़. ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज तथा जिला प्रभारी मंत्री आर.वी. देशपांडे ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। वे शुक्रवार को हलियाल में पुरसभा चुनाव में मतदान करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार में एच.डी. कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं। सिद्धरामय्या ने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। मीडियावालों को इसमें असमंजस का माहौल नहीं पैदा करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है। सभी को मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।राज्य में 102 स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आएगी।