12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक दूसरा सर्वाधिक रेबीज प्रभावित राज्य

पश्चिम बंगाल के बाद रेबीज से सर्वाधिक मौत प्रदेश में

2 min read
Google source verification
rabies

कर्नाटक दूसरा सर्वाधिक रेबीज प्रभावित राज्य

बेंगलूरु. हाल ही में जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोफाइल-2018 के आंकड़े बताते हैं कि देश में सर्वाधिक रेबीज के मामलों में पश्चिम बंगाल और कर्नाटक शीर्ष दो राज्य हैं। देश में कुल मामलों में आधे मामले इन दोनों राज्यों से हैं। कुत्तों के काटने से होने वाली जानलेवा बीमारी से हर साल राज्य में कई लोगों की मौत भी हो रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में सर्वाधिक मौत वाली बीमारियों में रेबीज शीर्ष पर है। वर्ष 2016 और 2017 के आंकड़ों के अनुसार देश में रेबीज के 190 मामले सामने आए, जिनमें 58 प्रतिशत पश्चिम बंगाल और कर्नाटक से थे। वर्ष 2017 में रेबीज के कारण देश में 97 लोगों की मौत हुई, इसमें पश्चिम बंगाल में रेबीज के कारण सर्वाधिक 26 लोगों की मौत हुई, वहीं 15 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा। 2016 में देश में 93 लोगों की रेबीज से मौत हुई, जिसमें सर्वाधिक 47 पश्चिम बंगाल में और 22 लोग कर्नाटक में मौत के शिकार हुए।

इन दो वर्षों में 37 लोगों की रेबीज से मौत हुई, जबकि 73 मौतों के साथ पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर रहा। रेबीज के मामलों के बढऩे के मूल कारणों में आवारा कुत्ते हैं। आवारा कुत्तों के काटने से 96 प्रतिशत मामले सामने आए हैं और इसमें 40 प्रतिशत प्रभावित लोगों की उम्र 15 वर्ष तक की रही। रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 3 करोड़ आवारा कुत्ते हैं, लेकिन इसमें कर्नाटक और बेंगलूरु में आवारा कुत्तों की स्पष्ट संख्या नहीं दी गई है। यहां तक कि बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) में भी आवारा कुत्तों की स्पष्ट संख्या का कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है।

---------

वैज्ञानिक डॉ. अत्रे करेंगे संबोधित
बेलगावी. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के पूर्व प्रमुख पद्म विभूषण वैज्ञानिक डॉ. वी.के. अत्रे शुक्रवार को विश्वेश्वरैय्या प्रौद्योगिकी विवि (वीटीयू) के 20वीं स्थापना दिवस को संबोधित करेंगे। राज्यपाल वजुभाई वाळा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।