5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांग नवचेतन कौशल प्रशिक्षण केंद्र में व्याख्यान

विश्व कल्याण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे दिव्यांग नवचेतन कौशल प्रशिक्षण केंद्र में डी.सी. पावटे हाविद्यालय के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने प्रायोगिक रूप से व्याख्यान दिया।

2 min read
Google source verification
दिव्यांग नवचेतन कौशल प्रशिक्षण केंद्र में व्याख्यान

दिव्यांग नवचेतन कौशल प्रशिक्षण केंद्र में व्याख्यान

गदग. विश्व कल्याण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे दिव्यांग नवचेतन कौशल प्रशिक्षण केंद्र में डी.सी. पावटे हाविद्यालय के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने प्रायोगिक रूप से व्याख्यान दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के दिव्यांग किस प्रकार अपना जीवन निर्वाह करते हैं, जैसे विषय पर जानकारियां दी गई।

विद्यालय के प्रमुख तथा राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत मंजुनाथ हद्दण्णवर ने कहा कि विकलांगता बीमारी नहीं बल्कि स्थिति है। इसी तरह मंदबुद्धि होना कोई बीमारी नहीं बल्कि स्थिति है। उन्होंने मंदबुद्धि होने के कारणों की वजह व समस्याओं तथा इन चुनौतियों से निपटने के संबंध में कहा कि ऐसे बच्चों के प्रति सहानुभूति नहीं बल्कि उन्हें अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर डी.सी. पावटे महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों ने सेवा कार्य के लिए आर्थिक व अन्य सहयोग का भरोसा दिया।

योग से होती है शारीरिक व मानसिक शक्ति में बढ़ोतरी
धारवाड़. पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक विशेष कार्यक्रम में के.ई. बोर्ड पीयू कॉलेज के उपप्राचार्य एन.एस. गोविंदरेड्डी ने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक शक्ति में बढ़ोतरी के साथ ही अनेक व्याधियों पर विजय पाई जा सकती है।


वे शुक्रवार को युवा संसद तथा योग प्रदर्शनी कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। कार्यक्रम के.ई. बोर्ड के संयुक्त पीयू कॉलेज के माध्यमिक विभाग सभागृह में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का नेहरू युवा केंद्र एवं फ्रेंड्स सोशल क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजन किया गया था। गोविंदरेड्डी ने योगासन की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकों की शिक्षा के साथ-साथ योग शिक्षा भी अनिवार्य करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि स्कूलों व कॉलेजों में प्रतिदिन एक घंटे योग शिक्षा के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में मदद होगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मल्लिकार्जुन चिक्कमठ ने योग शिक्षा अनिवार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।


इस अवसर पर शिक्षक एन.एन. सवणूर ने शिक्षा, आनंद कुलकर्णी ने योग शिक्षा, मंजुला कोलीवाड ने महिला अधिकारिता तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में विचार किए। इरय्या गुड्डदमठ ने योग का महत्व बताया। फ्रेंड्स सोशल क्लब के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन सोलगी ने भी विचार व्यक्त किए।


अतिथियों का स्वागत क्लब के प्रधान सचिव प्रकाश बालीकायी ने किया। नेगरू युवा केंद्र के समन्वयक लिंगराज निडवणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बी.बी. पाटील ने किया। प्रार्थना गीत रोहिणी चेलुमी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सोपिन शरणप्पा, अभिनंदन, कर्नाटक विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी शिवाजी कडेप्पनवर, सुनील होसकोटी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।