18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला मंडल ने किया पुस्तकालय का निर्माण

तेरापंथ महिला मंडल, यशवंतपुर का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
tmm_yashwantpur.jpg

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, यशवंतपुर की ओर से सरकारी स्कूल में कन्या सुरक्षा योजना के तहत 10 बेंच लगवाए गए। निर्माण योजना के अंतर्गत पुस्तकालय का निर्माण किया गया। अध्यक्ष मीना दक ने स्वागत किया। सभाध्यक्ष गौतम मुथा ने राष्ट्रीय समिति के साथ स्थानीय मंडल के कार्यों की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने मंडल के आयामों की जानकारी दी। कहा कि मंडल बच्चों की शिक्षा एवं उनमें नैतिकता एवं चारित्र निष्ठा बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। नीतू ओस्तवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ये ही भावी नागरिक हैं। इसलिए इन्हें संस्कारित बनाने में हमें भी सहयोग करना चाहिए।

प्रायोजक सुनील बाबेल,चंदन चावत व भंवर बोलिया का सम्मान किया गया। बेंच का अनावरण एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा एवं महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने किया। कर्नाटक क्षेत्र प्रभारी संतोष वैदमुथा, वीणा बैद, शशि नाहर, प्रकाश बाबेल, जिगर मारु, महावीर गन्ना, दीपक बाबेल उपस्थित हुए। मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन लाडली मुथा ने किया। नीतू बाबेल ने आभार प्रकट किया।