5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेंगलूरु से हुब्बली के लिए सीधी उड़ान सेवा 29 मार्च से

हवाई सेवाओं के विस्तार से होगा औद्योगिक विकास : शेट्टर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 1 Mar 2020, 6:16 PM IST

मेंगलूरु से हुब्बली के लिए सीधी उड़ान सेवा 29 मार्च से

Hubli Airport

मेंगलूरु. तटीय शहर मेंगलूरु से उत्तर कर्नाटक के हुब्बली के लिए सीधी विमान सेवा 29 मार्च से शुरू हो जाएगी। उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टर ने मेंगलूरु में इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान (उड़े देश का आम आदमी) योजना के तहत दोनों शहरों के बीच हवाई सेवा की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि बेंगलूरु के बाद मेंगलूरु राज्य का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डे वाला शहर है जो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। वहीं हुब्बली, बेलगावी, कलबुर्गी और बीदर हाल के वर्षों में उड़ान योजना के तहत हवाई मानचित्र में तेजी से उभरे हैं।

उन्होंने कहा कि मेंगलूरु और हुब्बली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी। हुब्बली हमेशा से बम्बई कर्नाटक क्षेत्र का प्रमुख औद्योगिक शहर है जबकि मेंगलूरु प्रमुख बंदरगाह रहा है। ऐसे में दोनों शहरों के बीच विमान सेवा शुरू होने से उद्योग जगत को बड़ा लाभ होगा जबकि आम नागरिकों को भी इससे दोनों शहरों के बीच का सफर करना सुविधाजनक हो जाएगा।

हुब्बली में विमान सेवाओं के विस्तार से शहर को कई प्रकार की सुविधा होने का दावा करते हुए शेट्टर ने कहा कि प्रमुख आइटी कंपनी इंफोसिस भी हुब्बली में ३५० करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। हवाई सेवा विस्तार ऐसे और ज्यादा निवेश सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के प्रयासों के कारण दोनों शहर हवाई सेवाओं से जुडऩे जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक