
होसकोटे में आई माता मन्दिर निर्माण कार्य जोरों पर
बेंगलूरु. सीरवी समाज होसकोटे ट्रस्ट की शनिवार को आयोजित आमसभा में निर्माणाधीन आइमाता मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। आमसभा में बताया कि होसकोटे में बनने वाले आइमाता मंदिर में सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी होंगी साथ ही यह मंदिर दक्षिण भारत में अपनी अलग पहचान कायम करेगा।
आमसभा में नरसापुर, वेमगल, तावरेकेरे, मालूर, दोड्डधनसंद्रा, सुलीबेले, अवलहल्ली, होसकोटे आदि एरियों के सदस्यों ने आमसभा में भाग लिया। इसमें मन्दिर निर्माण कार्य पर विचार विमर्श किया गया। आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने मन्दिर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए आइमाता से प्रार्थना की। सचिव सेराराम आगलेचा ने मन्दिर निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष भुण्डाराम बर्फा, उपाध्यक्ष चैनाराम बर्फा, सचिव सेराराम आगलेचा, सहसचिव भींयाराम गहलोत, कोषाध्यक्ष लखाराम सोलंकी, सहकोषाध्यक्ष भंवरलाल परिहार, पूर्व अध्यक्ष कानाराम परिहारिया, कालूराम चोयल, पूर्व उपाध्यक्ष मेघाराम राठौड़, पूर्व सचिव ओमप्रकाश चोयल, पूर्व सहसचिव हीराराम चोयल, पूर्व सहकोषाध्यक्ष विंन्जाराम आगलेचा, पूर्व सूचना मंत्री रतनलाल सैणचा, व्यवस्थापक रमेश राठौड़, नवयुवक मंडल अध्यक्ष भींयाराम गहलोत, महिला मंडल अध्यक्ष गेरी देवी राठौड़, सचिव केली देवी सैणचा, कोषाध्यक्ष कंचनदेवी पंवार ,गैर मंडल अध्यक्ष भुण्डाराम चोयल, ट्रस्टी कुनाराम गहलोत, उर्जा राम परिहारिया, जगदीश काग, खींवाराम हाम्बड़, कानाराम बर्फा मौजूद रहे। आमसभा का संचालन हीराराम चोयल ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष भुण्डाराम बर्फा ने बताया कि आइमाता मंदिर निर्माण में बयाना का गुलाबी पत्थर काम में लिया जा रहा है। यह मंदिर क्षेत्र फल की दृष्टि से भी सबसे बड़ा रहेगा।
Published on:
15 Oct 2022 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
