
बेंगलूरु. रेल राज्य मंत्री वी. सोमण्णा ने शनिवार को तुमकुरु में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में ओल्ड शेट्टीहल्ली गेट पर पैदल यात्री सबवे और भीमसंद्रा में सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण शामिल है। इसका उद्देश्य जनता की सुरक्षा और सुविधा में सुधार करना है।
इस अवसर पर सोमण्णा ने कहा कि आज दो महत्वपूर्ण आरयूबी की आधारशिला रखी जा रही है, जो यातायात प्रवाह में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर आरओबी/आरयूबी का काम पहले से ही चल रहा है। पहले आरओबी और आरयूबी के निर्माण के लिए राज्य और केंद्र सरकारों के बीच 50-50 का वित्तपोषण होता था, लेकिन अब इसे पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है। सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि पुराने शेट्टीहल्ली गेट पर पैदल यात्री सबवे के निर्माण पर 2.49 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सबवे का निर्माण पैदल यात्रियों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि पुराने गेट के पास मौजूदा रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) पर यातायात का दबाव है, जिससे लोगों के लिए इसे पार करना मुश्किल हो जाता है। पूरा होने के बाद सबवे शेट्टीहल्ली और तुमकुरु के मुख्य बाजार क्षेत्र के बीच लोगों को सुगम मार्ग मिलेगा। दूसरी परियोजना भीमसंद्रा में सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण है। इस पर 1.87 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह सबवे दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को राज्य राजमार्ग की ओर और स्थानीय गांवों के बीच अधिक आसानी से आने-जाने के काम आएगा। यह भीड़भाड़ को कम करने और इन क्षेत्रों के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा। शिलान्यास समारोह के बाद सोमन्ना ने एलसी गेट संख्या 61 (डोनरे गेट) के बदले में रोड अंडरब्रिज के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसका निर्माण 4.68 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। एलसी संख्या 62 (डी. रामपुरा गेट) के बदले में रोड अंडरब्रिज जिसका निर्माण 5.21 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है, और एलसी संख्या 64 (बडेनहल्ली गेट) के बदले में रोड अंडरब्रिज जिसका निर्माण 4.75 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।
इस अवसर पर तमकुरु विधायक जी.बी.ज्योति गणेश, तुमकुरु ग्रामीण विधायक सुरेश गौड़ा, तुमकुरु के पूर्व सांसद जी.एस. बसवराज, मंडल रेल प्रबंधक बेंगलूरु अमितेश कुमार सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परीक्षित मोहनपुरिया, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ कनमाड़ी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुष्ण चैतन्य और अन्य रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
15 Mar 2025 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
