30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल राज्य मंत्री सोमण्णा ने निर्माणाधीन ब्रिज का किया निरीक्षण

रेल राज्य मंत्री वी. सोमण्णा ने शनिवार को बेंगलूरु में पादरायणपुरा और होसाहल्ली के बीच रोड ओवरब्रिज (आरओबी) संख्या 431 के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौजूदा पुराने रोड ओवरब्रिज, जिसने अपना कोडल लाइफ पूरा कर लिया है को बदलने के लिए 12 करोड़ रुपए की लागत से एक नया आरओबी बनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 5 Apr 2025, 7:04 PM IST

पादरायणपुरा और होसाहल्ली के बीच बन रहा है रोड ओवरब्रिज

बेंगलूरु. रेल राज्य मंत्री वी. सोमण्णा ने शनिवार को बेंगलूरु में पादरायणपुरा और होसाहल्ली के बीच रोड ओवरब्रिज (आरओबी) संख्या 431 के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौजूदा पुराने रोड ओवरब्रिज, जिसने अपना कोडल लाइफ पूरा कर लिया है को बदलने के लिए 12 करोड़ रुपए की लागत से एक नया आरओबी बनाया जा रहा है। पुराने के स्थान पर 1 गुणा 42 मीटर बो स्ट्रिंग गर्डर आरओबी बनाया जा रहा है। यह नया आरओबी विजयनगर और मैसूरु रोड के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। सोमण्णा ने चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। बाद मे सोमन्ना ने कृष्णदेवराय हॉल्ट स्टेशन और नायंदहल्ली स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की। इस अवसर पर बेंगलूरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या, बेंगलूरु मंडल रेल प्रबंधक अमितेशकुमार सिन्हा, मुख्य इंजीनियर (निर्माण) प्रेम नारायण, अपर मंडल रेल प्रबंधक परीक्षित मोहनपुरिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ.ए.एम. कृष्णा रेड्डी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण चैतन्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग