4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालिका को परिहवन कर लगाने का अधिकार नहीं

बीबीएमपी की मासिक बैठक में आयुक्त मंजुनाथ प्रसाद की घोषणा

2 min read
Google source verification
BBMP

पालिका को परिहवन कर लगाने का अधिकार नहीं

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद ने कहा कि पालिका को परिवहन कर लगाने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने सोमवार को पालिका की मासिक बैठक में कहा कि परिवहन कर लगाने की जिम्मेदारी पालिका की नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर ही परिवहन कर लगाया जा सकता है। इस विषय को लेकर पालिका को केन्द्र या राज्य सरकार से कोई आदेश नहीं मिला है। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनयूआरएम) योजना में दो फीसदी परिवहन कर लगाने का नियम है। इस विषय पर पालिका की बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लेने के बाद ही इसकी मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजना है। शहर में यह चर्चा है कि पालिका ने नागरिकों पर एक और कर लगाकर अधिक बोझ डालने की तैयारी कर ली है।
परिवहन मंत्री डी.सी.महेश ने सड़कें खस्ता होने पर बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) बसों को अधिक नुकसान पहुंचने पर कर संग्रहित कर देने का निर्देश दिया था। विपक्षी दलों और नागरिकों ने इसका विरोध किया। फिर भी पालिका ने नागरिकों से परिवहन कर संग्रहित करने की योजना बनाई है। तमण्णा ने सोमवार को फिर कहा कि पालिका बीएमटीसी उपकर वसूलेगी और इसके लिए संपत्ति कर में जोड़ा जाएगा।
पालिका की बैठक में वाजपेयी को श्रद्धांजलि
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की मासिक बैठक में सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार सुबह जैसे ही बैठक आरंभ हुई, पालिका में सत्तारूढ़ दल के नेता एम. शिवराज ने महापौर आर. संपतराज और अन्य सदस्यो ंको सूचना दी कि सबसे पहले वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित होगी। इस दौरान सभी सदस्यों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। महापौर संपतराज ने कहा कि वाजपेयी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे भारत के एक महान नेता थे। पद्मानाभ रेड्डी ने कहा कि वाजपेयी को कर्नाटक से बहुत लगाव था। वाजपेयी सरकार की कई योजनाओं और कार्यक्रमों को वर्तमान सरकार ने जारी रखा है। सदस्यों ने वाजपेयी के कार्यों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों पक्षों के बाकी पार्षदों ने भी अपने-अपने विचार रखे।