
मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, मां ने पुत्र की हत्या कर दी
बेंगलूरु. हारोहल्ली पुलिस ने अनैतिक संबंधों के चलते एक किशोर की हत्या करने के आरोप में उसकी मां और प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हारोहल्ली ग्राम पंचायत के अंतर्गत जालमंगला गांव निवासी कृष्णप्पा पेशे से एक किसान थे। बीमारी के कारण तीन महीने पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। कथित रूप से कृष्णप्पा की पत्नी वरलक्ष्मी का पड़ोसी कुमार के साथ संबंध था।
गत ४ मार्च को वरलक्ष्मी के पुत्र प्रज्वल (१४) ने दोनों को जालामंगला के एक खेत के पंप हाउस पर आपत्तिजनक अवस्था में देखा और वहां से भागने लगा। कुमार ने प्रज्वल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस का कहना है कि कुमार और वरलक्ष्मी ने रस्सी से प्रज्वल का गला घोंट कर हत्या कर दी। दोनों ने खेत में ही गड्ढा खोद कर प्रज्वल के शव को दफन कर दिया।
इस बीच, प्रज्वल की दादी जयम्मा ने प्रज्वल के स्कूल से घर नहीं लौटने पर पुलिस थाने मेें गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में वरलक्ष्मी के दूसरे पुत्र राजेश ने दादी को अपनी मां और कुमार के संबंधों के बार में बताया।
जयम्मा की शिकायत पर पुलिस ने वरलक्ष्मी और कुमार को गिरफ्तार किया। कोर्ट से अनुमतिलेकर खेत में गड्ढा खोदा तो प्रज्वल का शव बरामद हुआ।
Published on:
14 Mar 2019 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
