6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की हत्या आरोपी बेटी अंडमान से गिरफ्तार

केआर पुरम पुलिस ने मां की हत्या कर फरार होने वाली बेटी को उसके प्रेमी के साथ अंडमान निकोबार द्वीप के पोर्टब्लेयर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार केआर पुरम के अक्षय नगर निवासी अमृता (३३) और उसके पे्रमी श्रीधर राव को गिरफ्तार बेंगलूरु लाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

बेंगलूरु. केआर पुरम पुलिस ने मां की हत्या कर फरार होने वाली बेटी को उसके प्रेमी के साथ अंडमान निकोबार द्वीप के पोर्टब्लेयर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार केआर पुरम के अक्षय नगर निवासी अमृता (३३) और उसके पे्रमी श्रीधर राव को गिरफ्तार बेंगलूरु लाया गया है।

अमृता २ फरवरी को गहरी नींद में सो रही अपनी मां निर्माला (५४) की हत्या कर भाई हरीश पर जानलेवा हमला कर फरार हो गई थी। पड़ोस के एक मकान के बाहर लगे सीटीटीवी फुटेज में अमृता को प्रेमी श्रीधर राव के साथ बाइक पर जाते देखा था।
वाइट फील्ड संभाग के पुलिस उपायुक्त एनएनअनुचेत ने आरोपियों को गिरफ्तार करने केआर पुरम पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अम्बरीश के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित किया था। जांच दल को आरोपियों की बाइक केंपेगौड़ा अंतराराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर जाने का पता चला।

एयरपोर्ट के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में अमृता और श्रीधर को देखा। दोनों एक निजी एयरलाइंस से पोर्ट ब्लेयर के लिए रावाना हुए थे। पुलिस ने पोर्ट ब्लेयर जाकर दोनों को गिरफ्तार किया।

शुरूआती जांच के अनुसार अमृता श्रीधर से विवाह करना चाहती थी लेकिन उसकी मां और भाई इसके लिए तैयार नहीं थे। साथ ही अमृता ने १५ लाख रुपए का कर्ज भी ले रखा था। उसने विवाह का विरोध कर रही मां और भाई को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या की योजना बनाई लेकिन सिर्फ मां को ही मार सकी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग