
पालिका ने एक माह में जुटाए 1002 करोड़ रुपए
अनीस निसार हमीद
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के बावजूद गत अप्रेल में रेकार्ड संपत्ति कर संग्रहित हुआ है। एक माह में 1002 करोड़ रुपए संग्रहित किए गए हैं।
पालिका ने समयबद्ध भुगतान करने पर पांच फीसदी की रियायत दी थी। अब रियायत बंद कर दी गई है। संपत्ति मालिकों ने पालिका को ज्ञापन देकर रियायत अविध एक बढ़ाने का अनुरोध किया था। पालिका के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसात ने अवधि में विस्तार से इनकार किया है। पालिका के अंतर्गत करीब १९ लाख संपत्तियां हैं। रियायत मिलने पर ६.३२ संपत्तियों के मालिकों ने कर भुगतान किया था। गत माह के आखिरी दिन मंगलवार को केवल एक दिन में १२६ करोड़ रुपए संग्रहित हुए थे।
ऑनलाइन ३.७४ लाख संपत्ति मालिकों ने ३५४.३९ करोड़ रुपए, २.५८ लाख लोगों ने चालान के जरिए ४०२.२८ करोड़ रुपए का भुगतान किया। गत वर्ष अप्रेल में ८६१ करोड़ रुपए संग्रहित किए गए थे। पालिका ने साल २०१८-१९ के दौरान ३१०० करोड़ रुपए संपत्ति कर संग्रहित करने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से २५५० करोड़ रुपए ही संग्रहित हुए थे।
कर एवं आर्थिक स्थायी समिति की अध्यक्ष एसपी हेमलता ने बताया कि साल २०१९-२० के दौरान संपत्ति कर के रूप में ३५०० करोड़ रुपए संग्रहित करने का लक्ष्या रखा गया है। १०,६८८.६३ करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया था। इसके बाद पालिका की बैठक में चर्चा करने के बाद १२९५७.७९ करोड़ रुपए का बजट खाका तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि पालिका के पूर्व क्षेत्र ने संपत्ति कर संग्रहण मामले में पहला स्थान प्रात किया है और एक माह में १७२.१० करोड़ रुपए संग्रहित किए। दासरहल्ली क्षेत्र ने २६.८० करोड़ रुपए सबसे कम संग्रहित किए हैं। महादेवपुर क्षेत्र ने सबसे अधिक आइटी-बीटी कंपनियों, टेक पार्क और शॉपिंग मालों से कर संग्रहित किया है।
उन्होंने कहा कि पहले पालिका के पास १६ लाखसंपत्तियों का रिकार्ड था। पालिका ने पुनर्सर्वेक्षण करवाया। सभी संपत्तियों को अलग-अलग कोड नंबर देकर हर साल संपत्ति कर संग्रहित करने का फैसला लिया गया है। कर संग्रहित करने में गफलत करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गत वर्ष १४ कर्मचारियों को निलंबित किया गया। राजस्व विभाग में कई सालों से एक ही जगह कार्यरत अधिकारियों का पता लगाकर उन्हे अन्य विभागों को तबादला किया गया। कार्रवाई करन के बाद अधिकारियों के अकल ठिकाने आई है।
Published on:
15 May 2019 12:54 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
