बेंगलूरु. शहर की अदालत ने बुधवार को शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एन.ए.हैरीस के पुत्र मोहम्मद नलपाड की जमानत अर्जी खारिज कर दी। शहर में फरवरी माह में उद्यमी लोकनाथ के पुत्र विद्वत के साथ मारपीट के मामले में मोहम्मद नलपाड तथा उसके 7 साथियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपित अभी परप्पन अग्रहारा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में है।